सूरजपुर

सूरजपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, RES विभाग के SDO को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़

सूरजपुर जिले में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (RES) के SDO ऋषिकांत तिवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी SDO ने मत्स्य विभाग द्वारा कराए गए तालाब निर्माण की मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता डीसंबर सिंह ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने नवापारा खुर्द में जाल बिछाकर ट्रैप कार्रवाई की।

जैसे ही SDO रिश्वत की राशि लेने के लिए शिकायतकर्ता के घर पहुंचा, ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को ACB ने हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button