HT लाइन के नाम पर रिश्वतखोरी, ACB का बड़ा एक्शन—CSEB के तीन कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रिपोर्टर: ब्यूरो रिपोर्ट / लोकेशन: जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बड़ी और सटीक कार्रवाई को अंजाम दिया है।
ACB की टीम ने CSEB के ग्रामीण कार्यालय में छापेमारी कर JE राजेंद्र शुक्ला, AE विजय नोरगे और कंप्यूटर ऑपरेटर देवेन्द्र राठौर को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी अधिकारी HT लाइन विस्तार के काम को आगे बढ़ाने के एवज में आवेदक से 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरी योजना के तहत ट्रैप बिछाया और जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, टीम ने मौके पर ही तीनों को पकड़ लिया।



कार्रवाई के दौरान ACB ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है, जिससे आने वाले समय में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है और साफ संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




