छत्तीसगढ़

धमतरी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: दो राइस मिलों से 22 हजार क्विंटल अवैध धान जब्त, कीमत लगभग ₹5 करोड़

धमतरी

धमतरी जिले में प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया है। रविवार सुबह जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने धमतरी शहर की अशोक राइस मिल और सोरम गांव स्थित फूल मनी राइस मिल में एकसाथ दबिश दी। यह कार्रवाई सुबह 10 बजे शुरू होकर देर शाम तक जारी रही।

छापेमारी के दौरान दोनों मिलों में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित धान मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5 करोड़ बताई जा रही है। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से धान को जब्त कर लिया है।

धमतरी कलेक्टर ने बताया कि मिल संचालकों ने गर्मी के मौसम का धान बड़ी मात्रा में इकट्ठा कर रखा था, लेकिन पूछताछ के दौरान वे यह जानकारी नहीं दे सके कि यह धान खरीदा कहाँ से गया था। प्रशासन अब दोनों मिलों पर भारी जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है।

इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध धान भंडारण और खरीदी में लगे मिल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button