जांजगीर-चांपा

अकलतरा–बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा | अकलतरा–बलौदा


जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अकलतरा और बलौदा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना अकलतरा पुलिस ने पचरी गांव निवासी आरोपी बृजमोहन केशकर के कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं थाना बलौदा पुलिस ने कुदरी गांव निवासी महिला आरोपी अनीता बाई सोनझरी के पास से 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 7 हजार 600 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button