सूरजपुर

सूरजपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीले इंजेक्शन बरामद — एक आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर
आबकारी विभाग के उड़नदस्ता सरगुजा ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सूरजपुर के चंद्रेली निवासी रामबरत रवि के घर में दबिश दी। टीम ने छापेमारी के दौरान 200 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए, जिनका उपयोग नशे के अवैध सेवन और बिक्री में किया जाता है।

कार्रवाई के बाद आरोपी रामबरत रवि को मौके से हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोप सिद्ध होने पर यह धारा सख़्त सज़ा का प्रावधान रखती है।

आबकारी टीम ने बरामद इंजेक्शन को जब्त करते हुए पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

विभाग का कहना है कि नशे की तस्करी और अवैध दवाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, और ऐसे मामलों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button