जांजगीर-चांपा

जांजगीर में जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई: कोतवाली और साइबर की संयुक्त रेड, 5 जुआरी गिरफ्तार, 18 हजार से ज्यादा नगद जब्त

जांजगीर-चांपा | रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 हजार 170 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
दरअसल, जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने थाना प्रभारियों की बैठक लेकर जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम गश्त पर निकली थी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गौद नाला के पास कुछ लोग रुपए-पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप और सीएसपी कोतवाली श्रीमती योगिता खापरडे को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम को देखकर जुआरी मौके से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के चलते 05 जुआरियों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नगद राशि और ताश पत्तियां बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
सरोज थवाईत, उम्र 55 वर्ष, निवासी – खोखरा, जांजगीर
भरत राठौर, उम्र 52 वर्ष, निवासी – खोखरा, जांजगीर
रामनारायण राठौर, उम्र 28 वर्ष, निवासी – खोखरा, जांजगीर
राजकुमार सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी – सुकली, जांजगीर
विशाल सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी – सुकली, जांजगीर

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चापा), निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक मनोज तिग्गा, गिरीश कश्यप, श्रीकांत सिंह एवं शाहबाज की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button