कुनकुरी में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई — ईब नदी पुलिया से उड़नदस्ता टीम ने पकड़े दो ट्रक धान

लोकेशन – कुनकुरी/जशपुर
कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा अवैध धान पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा उड़नदस्ता टीम गठित कराई गई है, जहां कुनकुरी में अवैध धान परिवहन पर आज रात क़रीब एक बजे एस डी एम नंद जी पांडे के नेतृत्व में तहसीलदार प्रमोद कुमार पटेल सहित उड़नदस्ता टीम के साथ हर्राडांड़ स्थित इब नदी पुलिया में चेकिंग के दौरान दो आइसर माजदा ट्रकों में अवैध धान जब्त किया गया है।


जिसमें पहले ट्रक का चालक सचिन कुजूर, निवासी सन्ना करडीह ने बताया कि 123 बोरी धान जशपुर के व्यापारी विशाल गुप्ता का है, जिसे कलीबा में डंप करने ले जाया जा रहा था। ट्रक मालिक भी विशाल गुप्ता ही बताया। लेकिन जांच के दौरान कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।

इसी तरह दूसरे ट्रक में 300 बोरी अवैध धान पाया गया। चालक तफैजुल खान, निवासी मकांदुर थाना कुड़ु जिला लोहरदग्गा, ने बताया कि यह धान जशपुर के व्यापारी डब्बू जैन का है, जिसे मोबाइल लोकेशन के अनुरूप कुरकुंगा में डंप करने ले जाया जा रहा था। इस वाहन का मालिक दिलीप गुप्ता, गुमला निवासी बताया गया।
इस दौरान तहसीलदार प्रमोद पटेल ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों ट्रकों में कुल 423 बोरी धान सहित दोनों ट्रकों को जब्त कर कुनकुरी पुलिस को सौंप दिया गया है, आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।




