छत्तीसगढ़सक्ती

सक्ती में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ा एक्शन, आधी रात छापेमारी में 2 पोकलेन और 8 डंपर जब्त

रिपोर्टर: संवाददाता दीपक यादव / लोकेशन: सक्ती

सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। आधी रात महानदी तट पर छापेमारी करते हुए प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी मशीनें और डंपरों को जब्त किया है। कलेक्टर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

सक्ती जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में डभरा एसडीएम विनय कुमार कश्यप और तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 मार्च की देर रात ग्राम कलमा, महानदी तट पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मौके पर अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए 2 पोकलेन मशीन और 8 डंपर पकड़े गए। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों और मशीनों को जब्त कर चंद्रपुर थाना के सुपुर्द कर दिया।


इस पूरी कार्रवाई में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही, जिसमें पटवारी देव कश्यप, हरिशंकर पटेल, हरमेंद्र वारे, लखनपुरी, मुकेश रमन, अंकितेश पटेल, लोकेश पटेल, चितरंजन महिलांगे और रामकुमार रात्रे शामिल रहे।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से साफ संकेत मिल गया है कि जिले में अवैध खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button