बलरामपुर

बलरामपुर में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: कार सहित 104 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दयाशंकर यादव

बलरामपुर जिला

बलरामपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। रामचन्द्रपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कार सहित 104 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। झारखंड से शराब लाकर खपाने की कोशिश कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 104 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी झारखंड से अवैध रूप से शराब लाकर बलरामपुर जिले में खपाने की फिराक में थे।

पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button