छत्तीसगढ़
IG–SSP की बैठक के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 59 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

रायपुर
IG और SSP की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 59 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस ट्रांसफर लिस्ट में 4 थाना प्रभारी (TI), 18 सब इंस्पेक्टर (SI) और 37 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) शामिल हैं।


आदेश के तहत कोतवाली थाने में पदस्थ TI एसएन सिंह को अब कबीर नगर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कबीर नगर से TI सुनील दास को गंज थाना भेजा गया है।
इसके अलावा भावेश गौतम को यातायात विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि इंस्पेक्टर सचिन सिंह को कोतवाली थाना में पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक मजबूती और कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से किया गया है।




