जशपुर

जशपुर में वन माफिया पर बड़ा प्रहार: लावारिस पिकअप से 60 हजार की शीसो लकड़ी जब्त, तस्कर फरार

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर
13/01/2026

जशपुर जिले से बड़ी खबर है, पत्थलगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत अवैध वन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पंगसुवा–झक्करपुर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक लावारिस पिकअप वाहन से प्रतिबंधित शीसो इमारती लकड़ी जब्त की गई है।

दरअसल, बीते दिन ग्राम झक्करपुर के आसपास पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान सड़क किनारे पीले रंग के प्लास्टिक से ढका एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। जब टीम ने वाहन की जांच की, तो उसमें भारी मात्रा में लकड़ी लोड पाई गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ करने पर लकड़ी के शीसो इमारती लकड़ी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन समेत उसमें भरी कुल 07 नग शीसो लकड़ी जब्त कर सुरक्षार्थ थाना लाया।

इस मामले में के.एस. कंवर, एसडीओ, पत्थलगांव ने कहा
“जब्त की गई शीसो लकड़ी की मात्रा लगभग तीन घन मीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गई है। लकड़ी का मालिक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में छत्तीसगढ़ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button