
लोकेशन….बलरामपुर
संवाददाता… दयाशंकर यादव
बलरामपुर रामानुजगंज के थाना सनावल में अवैध धान परिवहन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान श्याम सुन्दर गुप्ता और शिवम गुप्ता के रूप में हुई है, जो कुर्लुडीह के निवासी हैं।पुलिस ने 26 दिसंबर 2025 को एक पीकप वाहन को अवैध धान परिवहन करते हुए पकड़ा था। वाहन चालक से पूछताछ करने पर श्याम सुन्दर गुप्ता के घर में अवैध धान का भंडारण होने की जानकारी मिली। पुलिस ने श्याम सुन्दर गुप्ता के घर में दबिश दी और वहां से लगभग 400 बोरी अवैध धान, चेक बुक, किसान किताब, वन अधिकार पुस्तिका, केसीसी पास बुक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का पास बुक, डायरी, विड्रॉल फार्म, और नगद राशि 1,67100/- रूपये बरामद किए गए हैं


आरोपियों ने किसानों के साथ छल कपट कर अवैध धान का विक्रय कर शासकीय एवं किसानों की राशि का दुरूपयोग किया था। आरोपी श्याम सुन्दर गुप्ता ने उत्तर प्रदेश से धान कम कीमत पर लाकर छत्तीसगढ़ धान खरीदी केन्द्रों में अलग-अलग किसान के खातों से धान बेचा था। आरोपी शिवम कुमार गुप्ता ने अपने भाई का समय-समय पर सहयोग किया था,आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।





