सक्ती
धान खरीदी केंद्र ओड़ेकेरा में बड़ा भ्रष्टाचार, बोरियों में रेत-मिट्टी मिलाने का खुलासा

रिपोर्टर:- लाला उपाध्याय
लोकेशन:- सक्ती
सक्ती जिले से धान खरीदी में भ्रष्टाचार का एक और गंभीर मामला सामने आया है। ओड़ेकेरा धान खरीदी केंद्र में देर रात खरीदी प्रभारी संतोष चंद्रा द्वारा धान की बोरियों में रेत और मिट्टी मिलाने का मामला उजागर हुआ है। जानकारी के मुताबिक स्टेक किए गए धान की बोरियों में मिलावट की जा रही थी। मामले की सूचना मिलते ही देर रात तहसीलदार और मंडी विभाग की टीम मौके पर पहुँची। अधिकारियों ने मौके पर पंचनामा तैयार करते हुए करीब 200 क्विंटल संदिग्ध धान जब्त किया। जब्त धान को कोटवार के सुपुर्द किया गया है। गौरतलब है कि जिले में पुटीडीह के बाद धान की बोरियों में रेत और मिट्टी मिलाने का यह दूसरा मामला है, जिससे धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।





