शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा; निफ्टी 22,900 पर फिसला

मुंबई: शेयर बाजार में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1300 अंक यानी 1.70% टूटकर 74,000 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी भी 400 अंकों की गिरावट के साथ 22,900 पर कारोबार करता नजर आया।
सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जिसमें ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। बाजार में आई इस गिरावट से निवेशकों में चिंता का माहौल है।

वैश्विक संकेतों का भी असर भारतीय बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा, जहां जापान और दक्षिण कोरिया के बाजार गिरावट में रहे, जबकि हांगकांग और चीन के बाजारों में हल्की बढ़त देखी गई।
वहीं, अमेरिकी बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस, नैस्डैक और S&P 500 सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में रहे, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है।
कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड करीब 99 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।
गौरतलब है कि इससे पहले 25 मार्च को बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई थी, लेकिन आज की गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।



