
रिपोर्टर सरोज रात्रै
लोकेशन चिकनिपाली केंद्र
चिकनिपाली धान खरीदी केंद्र से धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। यहां प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 98.80 क्विंटल अवैध और बाहरी धान जब्त की है, जिसे स्थानीय किसान के नाम पर खपाने की कोशिश की जा रही थी। सूचना मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच के आदेश दिए।

जांच में खुलासा हुआ कि धान शक्ति जिले के जगदल्ली गांव से लाई गई थी, जबकि गनियारी निवासी ईश्वरी प्रसाद पटेल के नाम पर इसकी टोकन काटी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति खेती नहीं करता। ग्राम सेवक द्वारा भौतिक सत्यापन नहीं किए जाने की बात सामने आने के बाद टोकन जारी करने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय पत्रकार सरोज रात्रे की सूचना पर की गई इस कार्रवाई के बाद धान को चिकनिपाली धान खरीदी केंद्र प्रभारी की निगरानी में रखा गया है। धान खरीदी अंतिम चरण में है और इस कार्रवाई के बाद दलालों और कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं अब प्रशासन के सामने इस अवैध नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की बड़ी चुनौती है।






