छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी पहल: अब पथराव से सुरक्षित रहेंगे पुलिस वाहन

लोकेशन:जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर:शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा पुलिस ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा और अहम कदम उठाया है…
अब जिले के पुलिस वाहन पहले से ज्यादा सुरक्षित नजर आएंगे… क्योंकि 10 पुलिस गाड़ियों में आगे और पीछे मजबूत लोहे की जाली लगाई गई है…


ये जाली खासतौर पर भीड़भाड़, प्रदर्शन और पथराव जैसी स्थितियों से निपटने के लिए लगाई गई है… ताकि पुलिसकर्मी सुरक्षित रहते हुए अपने कर्तव्यों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकें…
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में उठाया गया ये कदम न सिर्फ पुलिस की सुरक्षा बढ़ाएगा… बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाएगा…
पुलिस ने आम जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील भी की है…
फिलहाल… जांजगीर-चांपा पुलिस की यह पहल सुरक्षा के लिहाज से एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखी जा रही है…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button