मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
भाजपा जिला कार्यालय में बड़ी बैठक

स्थान – मनेन्द्रगढ़
रिपोर्टर – मुस्ताक कुरैशी
भाजपा जिला कार्यालय में आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री सहित जिलेभर के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य था आगामी 27 नवंबर को होने वाले भाजपा जिला कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा।
स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया।


27 नवंबर के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन के कई अहम पदाधिकारी और राज्य सरकार के चार मंत्री शामिल होने की संभावना है।
इस बड़े आयोजन को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, और संगठन के वरिष्ठ नेता तैयारी में जुटे हुए हैं।





