छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी में आयुष्मान योजना का बड़ा दुरुपयोग उजागर… सिद्धि विनायक हॉस्पिटल का पंजीयन 1 वर्ष के लिए रद्द

संवाददाता– जय ठाकुर

स्थान– धमतरी, छत्तीसगढ़

धमतरी जिले में आयुष्मान भारत योजना के दुरुपयोग का एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिद्धि विनायक न्यू बोर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में भारी अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद शासन ने कड़ा एक्शन लेते हुए अस्पताल का पंजीयन एक वर्ष के लिए निरस्त कर दिया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की NAFU टीम द्वारा की गई जांच में कई गंभीर लापरवाहियाँ और धोखाधड़ी सामने आईं। टीम ने पाया कि:

मरीजों से अवैध वसूली की जा रही थी

फर्जी भर्ती दिखाकर पैकेज क्लेम

अस्पताल परिसर में गंदगी, संक्रमण रोकने के जरूरी इंतजामों की भारी कमी

ओवरबेडिंग की शिकायतें

मरीजों को फर्जी टायफाइड दिखाकर पैकेज का दुरुपयोग

एक्सपायर फायर NOC के साथ संचालन

बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का खुलेआम उल्लंघन

जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद शासन ने सख्ती दिखाते हुए अस्पताल का पंजीयन एक साल के लिए रद्द करने का आदेश जारी कर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button