धमतरी से इस वक्त की बड़ी खबर

धमतरी
सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद कर्मचारी भड़क गए हैं और इसका असर सीधे सड़कों पर दिखाई दे रहा है। नाराज़ कर्मचारियों ने आज धमतरी कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया… और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गया… और इसी हड़ताल की वजह से प्रदेश में धान खरीदी व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है।
स्थिति बिगड़ती देख सरकार ने कर्मचारियों पर ESMA लागू किया… लेकिन इसके बाद भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटे… जिसके बाद सरकार ने सख़्ती दिखाते हुए संघ के प्रदेश पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर दी… और इसी कार्रवाई के तहत प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र साहू और जिला कार्यकारी अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इसी गिरफ्तारी के खिलाफ आज कर्मचारियों में ज़बरदस्त आक्रोश देखने को मिला… और उसी के विरोध में कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया।



प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार बातचीत के बजाय दबाव बनाकर आंदोलन खत्म करवाना चाहती है… पर कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं।
वहीं कर्मचारियों की मांग साफ है — प्रदेशाध्यक्ष को तुरंत रिहा किया जाए और मांगों पर ठोस फैसला लिया जाए… वरना आंदोलन और तेज़ होगा।
इधर पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है… और सरकार के आदेश के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अब सवाल ये है कि— क्या सरकार बातचीत का रास्ता चुनेगी… या आंदोलन और टकराव आगे बढ़ेगा?




