अर्जुनी में जुए पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार

शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले से ब्रेकिंग न्यूज़ सामने आई है,
जहां थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले भर में जुआ और सट्टा खेलने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार प्रभारी की अगुवाई में ग्राम अर्जुनी में रेड कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान चारों जुआरियों के कब्जे से कुल 2400 रुपये नकद और ताश की पत्तियां बरामद की गईं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार जुआरियों में
जेम्स ओंकार (26 वर्ष),
पंकज कुमार (25 वर्ष),
प्रयाग कुमार (21 वर्ष)
और
शैलेश कुमार भार्गव (30 वर्ष) शामिल हैं,
सभी ग्राम अर्जुनी, थाना अकलतरा के निवासी बताए जा रहे हैं।




