छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नशीली कैप्सूल के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 और आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा / लोकेशन: जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस को नशीली कैप्सूल के अवैध कारोबार के मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना चांपा पुलिस ने एंड-टू-एंड विवेचना करते हुए इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 880 नग नशीली कैप्सूल बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 8 हजार 200 रुपये बताई जा रही है।


दरअसल, 10 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोसमंदा रोड पर घेराबंदी कर पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को पकड़ा था, जिनके पास से 3 हजार 752 नशीली कैप्सूल, बाइक, मोबाइल और नगदी बरामद की गई थी। मामले में पहले ही दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में चल रही जांच के दौरान कोरबा निवासी प्रकाश चौहान और सुनील विश्वकर्मा उर्फ शिबू को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव सहित साइबर सेल और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button