सक्ती

सक्ति में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लवसरा में 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी राजू कुर्रे गिरफ्तार

रिपोर्टर: दीपक यादव | लोकेशन: सक्ति

सक्ति ज़िले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ग्राम लवसरा में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आरोपी राजू कुर्रे को मौके से गिरफ्तार किया।

सूचना मिलने के तुरंत बाद थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम को रवाना किया गया। पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी को धरदबोचा और उसके कब्जे से अवैध तरीके से तैयार की गई महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग तीन हजार रुपये बताई जा रही है।

आरोपी राजू कुर्रे (उम्र 33 वर्ष) के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।
इस ऑपरेशन में ASI यशवंत राठौर, प्रआर मनीष राजपूत, प्रआर प्रेम नारायण राठौर, और आरक्षक योगेश राठौर भी शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button