जांजगीर-चांपा

अमर सुल्तानिया को बड़ा राजनीतिक दायित्व

जशपुर जिले के संगठन प्रभारी नियुक्त

जांजगीर–चांपा

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत जांजगीर–चांपा के सक्रिय और अनुभवी नेता अमर सुल्तानिया को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ज़िले जशपुर का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। जशपुर संगठनात्मक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण जिला माना जाता है, जहां पहले से ही प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी की तैनाती है। ऐसे में सुल्तानिया की नियुक्ति को भाजपा का रणनीतिक और महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

दो दशक से अधिक समय से संगठन में सक्रिय अमर सुल्तानिया ने छात्र राजनीति से लेकर भाजयुमो मंडल व जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष जैसे अहम दायित्व निभाए हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उनकी रणनीतिक भूमिका और जमीनी पकड़ को देखते हुए संगठन ने उन पर यह भरोसा जताया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनकी नई जिम्मेदारी जशपुर में पार्टी की पकड़ मजबूत करने में निर्णायक साबित होगी। सुल्तानिया की नियुक्ति को जांजगीर–चांपा के लिए भी गौरव का विषय बताया जा रहा है, वहीं कार्यकर्ताओं में उत्साह और नेतृत्व पर भरोसे का माहौल देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button