सड़क की बड़ी परेशानी, भूमिपूजन हुआ, मटेरियल गिरा,परअब तक सड़क नही बनी

रिपोर्टर- मुस्ताक कुरैशी
स्थान – कोरिया
जिले के अंतर्गत आने वाले सोनहत ग्राम पंचायत के आश्रित गांव उरांवपारा के हालात बेहद खराब हैं। आदिवासी उरांव जाति बहुल यह गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। कांग्रेस सरकार के समय यहां तक पहुंचने के लिए सीसी सड़क स्वीकृत की गई थी, भूमिपूजन भी हो चुका था और निर्माण सामग्री तक गिरा दी गई थी, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका है ए सबसे बड़ी लापरवाही देखने को मिल रहा है।

गांव की सड़क इतनी जर्जर और उबड़-खाबड़ है कि अगर कोई बीमार पड़ जाए तो ग्रामीणों को उसे खाट पर तीन किलोमीटर तक उठाकर ले जाना पड़ता है। सड़क न होने से बच्चों को स्कूल जाने में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बारिश के दिनों में गांव पूरी तरह से कटा हुआ रहता है, जिससे ग्रामीणों की समस्याएं और बढ़ जाती हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कांग्रेस सरकार के दौरान सोनहत ग्राम पंचायत में दो दर्जन से ज्यादा विकास कार्यों की राशि तो निकाली गई, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं किए गए। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा अब तक किसी भी जिम्मेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने जल्द सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों की मांग की है, ताकि वे मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहें।

