बलरामपुर

बलरामपुर में वन विभाग की बड़ी रेड: दो घरों से 102 नग अवैध साल चिरान जब्त, आरोपी पर सख्त कार्रवाई

बलरामपुर
वन विभाग की टीम ने मंगलवार को अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। वन परिक्षेत्र बलरामपुर के कपिलदेवपुर बीट अंतर्गत ग्राम बसेरा में सर्च वारंट के आधार पर दो अलग-अलग घरों में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध साल चिरान बरामद किया गया।

कार्रवाई के दौरान शिवबरत के घर से 84 नग साल चिरान, जिसकी मात्रा 0.997 घनमीटर है, जबकि हरदयाल के घर से 18 नग साल चिरान यानी 0.267 घनमीटर लकड़ी बरामद की गई। दोनों घरों से कुल 102 नग साल चिरान (1.264 घनमीटर) जब्त कर वन विभाग ने अवैध कटाई और तस्करी पर बड़ा चोट किया है।

वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(क) एवं 52 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह पूरी कार्रवाई वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी और एसडीओ अनिल कुमार सिंह पैकरा के निर्देशन में की गई। जप्ती के दौरान वनपरिक्षेत्राधिकारी निखिल सक्सेना तथा पूरी वन टीम मौके पर मौजूद रही। विभाग का कहना है कि जंगलों की अवैध कटाई में संलिप्त लोगों पर आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान चलाया जाता रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button