राष्ट्रीय

पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! सरकार ने एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटाई, कीमतों में बढ़ोतरी पर लगेगा ब्रेक

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को काबू में रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने दोनों ईंधनों पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की कटौती कर दी है। इस फैसले के बाद पेट्रोल पर ड्यूटी घटकर ₹3 प्रति लीटर रह गई है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है।
सरकार का यह कदम ऐसे समय पर आया है जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है, जिससे तेल कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ गया था।


हालांकि, एक्साइज ड्यूटी घटने के बावजूद आम लोगों को तुरंत पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है। इसकी वजह यह है कि तेल कंपनियां इस कटौती का उपयोग अपने पिछले घाटे की भरपाई के लिए कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनियां पहले से ही पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर भारी नुकसान झेल रही हैं।
सरकार का कहना है कि इस फैसले का मकसद उपभोक्ताओं को अचानक बढ़ती महंगाई से बचाना है और बाजार में कीमतों को स्थिर बनाए रखना है। अब नजर राज्य सरकारों पर है कि वे वैट में कटौती करती हैं या नहीं, क्योंकि तभी आम जनता को पंप पर वास्तविक राहत मिल सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button