जांजगीर-चांपा

प्रशांत सिंह ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी—भाजपा ने रायगढ़ जिले का संगठन प्रभारी नियुक्त किया

जांजगीर

छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए जांजगीर–चांपा जिले के वरिष्ठ और तेजतर्रार नेता प्रशांत सिंह ठाकुर को रायगढ़ जिले का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। यह जिला राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्त्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह प्रदेश के कद्दावर मंत्री ओपी चौधरी का गृह जिला है। ऐसे में प्रशांत सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपना प्रदेश संगठन का एक रणनीतिक और प्रभावशील निर्णय माना जा रहा है।

प्रशांत सिंह की छवि लंबे समय से एक समर्पित और मजबूत संगठनकर्ता की रही है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करीब तीन दशक पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी। इसके बाद वे भाजपा के युवा मोर्चा में जांजगीर–चांपा जिलाध्यक्ष, दो कार्यकाल तक भाजपा जिला महामंत्री, कोरिया जिला सहप्रभारी, कोटा विधानसभा प्रभारी और विपक्ष के दौरान प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

लगभग बीस वर्षों से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रशांत सिंह ने हमेशा सांगठनिक मजबूती, कार्यकर्ता संवाद और जमीनी नेतृत्व पर ध्यान केंद्रित किया है। इसी अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें रायगढ़ जैसे प्रमुख जिले की कमान सौंपी है।

नई नियुक्ति के बाद जांजगीर–चांपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं ने भी प्रशांत सिंह को मिली जिम्मेदारी पर हर्ष व्यक्त किया है। प्रशांत सिंह ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे विश्वास पर खरा उतरने और संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button