कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा की चंदेला होटल हत्याकांड में बड़ा खुलासा… आरोपी युवक गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका

स्थान – कोरबा, छत्तीसगढ़

कोरबा में चंदेला होटल में मिली युवती की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में बदल चुका है। पुलिस ने जांच तेज करते हुए इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, युवती के साथ होटल में रुके युवक ने ही उसकी हत्या की थी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था।

बताया जा रहा है कि दोनों होटल के एक कमरे में ठहरे हुए थे। सुबह जब कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलने पर अंदर युवती की लाश मिली, जबकि युवक फरार था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और CCTV फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स और होटल रजिस्टर के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कर ली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी का पीछा करते हुए उसे हिरासत में लेने में सफल रही।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घटना के पीछे आपसी विवाद या प्रेम प्रसंग में तनाव कारण हो सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की सटीक वजह उजागर करने प्रयास जारी है।

पुलिस ने बताया कि युवती की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button