जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता — घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा,मुलमुला

जिले की मुलमुला थाना पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 किलो चावल और घटना में प्रयुक्त कटर मशीन जब्त की है। सभी आरोपियों को धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

चोरी की वारदात और जांच की शुरुआत
मामला ग्राम नरियरा का है, जहाँ 07 नवंबर 2025 की सुबह विमलेश कुमार महिपाल के घर का ताला तोड़कर चोरों ने चावल, धान की कट्टियाँ, बर्तन और नकदी चोरी कर ली थी।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर मुलमुला थाना टीम ने त्वरित जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया —
अवधेश महिपाल (41 वर्ष)
धीरेन्द्र सिंह महिपाल उर्फ राजू (49 वर्ष)
आशीष महिपाल (41 वर्ष)
फूलेश्वर कुमार महिपाल उर्फ गुड्डू (45 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम नरियरा थाना मुलमुला के निवासी हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर 30 किलो चावल चोरी करने की बात कबूल की, जबकि नगदी और बर्तन चोरी करने से इनकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ताला काटने का हथियार (कटर मशीन) भी बरामद किया है।

टीम की भूमिका और अधिकारियों की सराहना

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल,सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद महार,प्रधान आरक्षक सितेश यादव, आरक्षक मनभावन पटेल, हेमंत खरे, ओमप्रकाश डहरिया का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button