
लोकेशन – कांसाबेल
रिपोर्टर – दीपक वर्मा
जशपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।
दो वर्षों से फरार चल रहे एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को कांसाबेल पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
यह मामला थाना कांसाबेल क्षेत्र का है, जहां वर्ष 2023 में एक किराए के मकान के बाहर खड़ी यामाहा मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।
मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन तीसरा आरोपी रितिक कुमार पैंकरा घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस को हाल ही में मुखबिर तंत्र और तकनीकी इनपुट के जरिए सूचना मिली कि फरार आरोपी जशपुर के बरटोली क्षेत्र में अपने घर के आसपास छिपा हुआ है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस अब आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर भी पूछताछ कर रही है।
जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन अंकुश लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।




