छत्तीसगढ़जशपुर

कुनकुरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुप्त चैंबर से 18 किलो गांजा बरामद, बोलेरो सहित 03 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर-दीपक वर्मा/लोकेशन-कुनकुरी

जशपुर जिले के कुनकुरी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुनकुरी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 किलो गांजा बरामद किया है।

गांजे की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है, वहीं तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो वाहन की कीमत लगभग 14 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
दरअसल, बीती रात कुनकुरी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक नई बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध बोलेरो को रोका।
शुरुआत में वाहन पूरी तरह सामान्य प्रतीत हुआ, लेकिन जब पुलिस ने सघन तलाशी ली तो बोलेरो के नीचे नट-बोल्ट से कसकर बनाया गया एक गुप्त चैंबर मिला। पुलिस ने सूझबूझ से चैंबर को खोलकर देखा, जहां से 18 किलो गांजा बरामद किया गया।
मौके से तीन आरोपियों—गोला रमन यादव, शिवराम यादव और रामेश्वर यादव—को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी सिंगरौली, मध्यप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाने की बात कबूल की है।


फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में इस मामले के अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे से जुड़े अपराधों पर जशपुर पुलिस पूरी सख़्ती से कार्रवाई कर रही है और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
इस पूरी कार्रवाई में कुनकुरी थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button