सूरजपुर

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी — बस से 12.3 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख का माल बरामद

लोकेशन – सूरजपुर
रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त मुहिम का बड़ा असर देखने को मिला है। चौकी रेवटी पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अम्बिकापुर से रेनुकूट की ओर जाने वाली यात्री बस से 12 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जप्त किए गए माल की बाज़ार कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है।

जिले के डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने हाल ही में नशे और अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।

कैसे हुआ तस्कर का पकड़ा जाना?

02 दिसंबर 2025 को चौकी रेवटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अम्बिकापुर से रेनुकूट जाने वाली बस में गांजा लेकर बाहर बिक्री के लिए बनारस जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने ग्राम चांचीडांड बनारस रोड पर नाकाबंदी कर बस की सघन चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान बस में सवार एक युवक दो बैग लेकर संदिग्ध तरीके से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान व जब्ती

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम
सोनू पटेल, पिता मुरारी लाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी इंजानी, थाना चलगली, जिला बलरामपुर बताया।
संदिग्ध बैगों की तलाशी में 12 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने मौके पर ही गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ
20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि नशे की रोकथाम के लिए जिले में लगातार सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button