नारायणपुर

नारायणपुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: 28 नक्सली हथियारों के साथ आत्मसमर्पण, सरकार की नीति और सुरक्षा बलों के दबाव का असर

नारायणपुर जिले से एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है, जहां नक्सल संगठनों को एक बड़ा झटका लगा है।
आज नारायणपुर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है।

सूत्रों के अनुसार, कुल 28 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। इस समूह में 8 महिला और 19 पुरुष नक्सली शामिल हैं, जिनमें से कई लंबे समय से सक्रिय और बड़े कैडर स्तर के सदस्य बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह आत्मसमर्पण सरकार की पुनर्वास नीति, भरोसे, कानून व्यवस्था और सुरक्षा बलों के लगातार दबाव का परिणाम है।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी योजनाओं के तहत पुनर्वास, सुरक्षा और पुनर्स्थापन का लाभ दिया जाएगा।

जानकारी यह भी है कि इनमें से कई नक्सली कई महत्वपूर्ण घटनाओं और हिंसक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

प्रशासन का मानना है कि यह कदम क्षेत्र में शांति बहाली और नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ा मोड़ साबित होगा।

नक्सल मोर्चे पर इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button