छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में बड़ी चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख के जेवर बरामद

लोकेशन:सूरजपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर:सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिले के जयनगर और करंजी क्षेत्र में हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं।
दरअसल, जयनगर थाना क्षेत्र की निवासी निकिता गुप्ता ने 9 मार्च 2026 को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को घर में ताला लगाकर बाहर जाने के बाद जब वे 1 मार्च को लौटीं, तो घर के पीछे का दरवाजा खुला मिला और अलमारी से सोने-चांदी के जेवर गायब थे।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन संदेहियों—उमंग गुप्ता (24 वर्ष), बृजलाल सिंह उर्फ रोहित (19 वर्ष) और हेमंत देवांगन उर्फ शिवम (20 वर्ष)—को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली और बताया कि उन्होंने घर बंद देखकर मौके का फायदा उठाया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दुल्हन पायल, बिछिया, कमरधनी, सोने का मांगटीका, बाली, चांदी के सिक्के और अन्य आर्टिफिशियल गहने बरामद किए हैं।
इसके अलावा पूछताछ के दौरान करंजी चौकी क्षेत्र की एक और चोरी का मामला भी सामने आया, जिसमें भी आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। दोनों मामलों में कुल मिलाकर करीब 4 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जयनगर थाना और करंजी चौकी की संयुक्त टीम ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button