WhatsApp का बड़ा अपडेट: अब iPhone में चलेंगे 2 अकाउंट, AI देगा स्मार्ट रिप्लाई

WhatsApp ने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की है। इन अपडेट्स का मकसद चैटिंग को और आसान, स्मार्ट और सुरक्षित बनाना है।
सबसे बड़ा अपडेट iPhone यूजर्स के लिए है, जहां अब एक ही फोन में दो WhatsApp अकाउंट चलाए जा सकेंगे। इससे यूजर्स अपने पर्सनल और प्रोफेशनल अकाउंट को आसानी से अलग-अलग मैनेज कर पाएंगे।

इसके अलावा, Android और iPhone के बीच चैट ट्रांसफर को भी काफी आसान बना दिया गया है। अब यूजर्स बिना डेटा खोए फोटो, वीडियो और चैट हिस्ट्री को आसानी से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर कर सकेंगे।
स्टोरेज की समस्या को ध्यान में रखते हुए WhatsApp ने “Manage Storage” फीचर को भी बेहतर किया है। अब यूजर्स बिना पूरी चैट डिलीट किए सिर्फ बड़े फाइल्स या मीडिया को हटा सकते हैं।
वहीं AI फीचर्स की बात करें तो नया “AI Writing Help” यूजर्स को स्मार्ट रिप्लाई सजेस्ट करेगा। इसके साथ ही Meta AI की मदद से फोटो एडिटिंग भी अब सीधे ऐप में संभव होगी।
कंपनी के अनुसार ये सभी फीचर्स धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेंगे, जिससे WhatsApp का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान और इंटेलिजेंट हो जाएगा।




