एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 19 Winner 2025: गौरव खन्ना ने रचा इतिहास, जीती ट्रॉफी और 50 लाख की प्राइज मनी

बिग बॉस 19 का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर की रात शानदार अंदाज में संपन्न हुआ, जिसमें गौरव खन्ना ने बाजी मारते हुए इस सीजन का ख़िताब अपने नाम कर लिया। दर्शकों के भारी समर्थन और ऐतिहासिक वोटिंग के दम पर गौरव ने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि 50 लाख रुपये का कैश प्राइज भी अपने नाम किया। शो के दौरान उन्हें एक लग्जरी कार भी मिल चुकी थी, जिससे यह जीत और खास बन गई।

गौरव खन्ना के बाद फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि प्रणित मोरे को तीसरा स्थान मिला। टॉप-5 कंटेस्टेंट्स में गौरव, अमल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल शामिल थे। फिनाले के अंतिम दौर में जैसे ही वोटिंग दोबारा 10 मिनट के लिए खोली गई, दर्शकों ने अपने पसंदीदा प्रतिभागी को जिताने के लिए जमकर वोट किया, जिसका परिणाम गौरव की जीत के रूप में सामने आया।

फिनाले में सेलिब्रिटी कलाकारों का धमाकेदार प्रदर्शन भी देखने को मिला। कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, पवन सिंह, करण कुंद्रा और सनी लियोनी जैसे स्टार्स ने मंच पर रौनक बढ़ाई। सलमान खान ने हमेशा की तरह शो को शानदार अंदाज में होस्ट किया, वहीं टॉप-5 कंटेस्टेंट्स और एक्स-कंटेस्टेंट्स की डांस परफॉर्मेंस ने पूरे एपिसोड को एंटरटेनमेंट से भर दिया।

फिनाले नाइट में पहले अमल मलिक, फिर तान्या मित्तल और उसके बाद प्रणित मोरे बाहर हुए। अमल और प्रणित का एविक्शन फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला रहा। शो के दौरान बसीर पर सलमान खान की फटकार और मालती-शहबाज के बीच तकरार भी चर्चा में रही।

विनर बनने के तुरंत बाद गौरव खन्ना बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने शो में शुरुआत से ही अपने विजेता बनने के सपने को खुलकर बताया था। एक टास्क के दौरान उन्होंने फरहाना से कहा था कि फिनाले में ट्रॉफी वह ही उठाएंगे, और अंत में वही सच साबित हुआ। सलमान खान ने जैसे ही गौरव का हाथ उठाकर उनके विनर होने की घोषणा की, पूरे स्टूडियो में तालियों और जयकारों की गूंज फैल गई।

बिग बॉस 19 का यह सीजन लगातार विवाद, ड्रामा, रोमांच और भावनात्मक पलों से भरा रहा। लेकिन अंतत: गौरव खन्ना ने मजबूत खेल, रणनीति और दर्शकों के प्यार की बदौलत खुद को सच्चा विनर साबित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button