राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

पटना

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 122 सीटों पर मंगलवार, 11 नवंबर 2025 को वोटिंग होगी। सुबह 7 बजे से मतदान की शुरुआत होगी, जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने 45,399 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की है। इस चरण में कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत अब जनता के हाथों में है।
वोटों की गिनती और परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान, अब दूसरे चरण पर सबकी नजर

बिहार चुनाव के पहले चरण में 65% से अधिक वोटिंग हुई थी, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रही। अब दूसरे चरण में भी उच्च मतदान की उम्मीद की जा रही है।

25 साल बाद अपने गांव में वोट डाल सकेंगे मतदाता

इस चुनाव का सबसे भावनात्मक पहलू है गया जिले के इमामगंज प्रखंड के तीन गांव — हेरहज, पथरा और केवलडीह के मतदाता, जो लगभग 25 साल बाद अपने ही गांव में मतदान कर पाएंगे।
2001 के बाद से इन गांवों के पोलिंग बूथ नक्सल गतिविधियों के कारण 10–12 किमी दूर सलैया स्थानांतरित कर दिए गए थे, जिससे ग्रामीण मतदान से वंचित रह जाते थे।
अब प्रशासन की पहल से इन गांवों में फिर से मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सुरक्षा के लिए तीन-स्तरीय इंतज़ाम

निर्वाचन विभाग ने बताया कि सभी बूथों पर तीन-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
चुनाव के दौरान किसी भी गड़बड़ी या हिंसा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
मतदान प्रक्रिया की निगरानी वेबकास्टिंग के माध्यम से होगी, जिसके लिए राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है।

सुरक्षा बलों की भारी तैनाती

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है —केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 1000 कंपनियां (करीब 1 लाख जवान) बिहार में चुनाव ड्यूटी पर तैनात हैं।

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के 30,000 जवान,20,000 से अधिक होमगार्ड,19,000 नए भर्ती कॉन्स्टेबल,और 1.5 लाख चौकीदार (ग्रामीण पुलिस) भी तैनात रहेंगे।

प्रशासन की अपील

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से शांतिपूर्वक, निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। आयोग ने कहा है कि “हर मत की गिनती होगी, इसलिए हर नागरिक को लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेना चाहिए।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button