सक्ती
बाइक-ऑटो हादसा, यात्री और चालक गंभीर रूप से घायल

स्थान: डभरा, घोघरी रोड, कोसमझर मोड़
रिपोर्टर: लाला उपाध्याय
सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र में गंभीर सड़क हादसा हुआ। बुधराम माली, निवासी सिरियागढ़, अपनी मोटरसाइकिल से लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग करते हुए चन्द्रपुर से दर्शन कर लौट रहे ऑटो को टक्कर मार बैठे।
इस हादसे में ऑटो में सवार यात्री घायल हुए, जबकि मोटरसाइकिल चालक बुधराम माली गंभीर रूप से घायल हुए।


उनके हाथ और पैर की उंगली कट गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर किया।
ऑटो में सवार यात्रियों का इलाज डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। डभरा पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।
जानकारी: हादसा घोघरी रोड के कोसमझर मोड़ के पास हुआ, जहाँ सड़क पर अचानक यह दुर्घटना बच्चों और यात्रियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी।




