जांजगीर-चांपा

सिवनी गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट-अमन सोनी

जांजगीर-चांपा

जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी गांव स्थित सिंचाई कॉलोनी के पास गुरुवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की तेज रफ्तार टक्कर से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि घायल व्यक्ति सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा रहा। घायल की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए बीडीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर चांपा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button