कोरबा

बिलासपुर आईजी ने कोरबा में किया “Sashakt” ऐप का शुभारंभ, चोरी के वाहनों की होगी त्वरित पहचान

लोकेशन:- कोरबा, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर:- संगम दुबे

छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपराध पर लगाम कसने की दिशा में एक और डिजिटल पहल की है। सोमवार को कोरबा पहुंचे बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने एसपी कार्यालय में “सशक्त” ऐप का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी भी मौजूद रहे।

“सशक्त” ऐप के जरिए चोरी हुए वाहनों की पहचान अब बेहद आसान और त्वरित हो गई है। यह ऐप कुछ ही क्लिक में चोरी के वाहनों से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी इस ऐप में वाहन का इंजन नंबर, चेसिस नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर तुरंत यह पता लगा सकते हैं कि वाहन चोरी का है या नहीं।

खास बात यह है कि इस ऐप का उपयोग केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि आम नागरिक भी कर सकते हैं। संदिग्ध वाहनों की जानकारी ऐप में डालते ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि संबंधित वाहन चोरी का है या नहीं। पुलिस का मानना है कि “सशक्त” ऐप से न सिर्फ वाहन चोरी के मामलों में तेजी से कार्रवाई होगी, बल्कि आम लोगों की भागीदारी से अपराध नियंत्रण को भी मजबूती मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button