छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिना नंबर प्लेट और गलत नंबर वाले वाहनों पर बिलासपुर पुलिस सख्त, पेट्रोल-डीजल देने पर भी रोक

रिपोर्टर: दीपक यादव / लोकेशन: बिलासपुर

बिलासपुर में बिना नंबर प्लेट, छेड़छाड़ की गई नंबर प्लेट या गलत नंबर लिखकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चेकिंग कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस ने जिले के सभी पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों को भी निर्देश दिए हैं कि बिना नंबर प्लेट या नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों को किसी भी स्थिति में ईंधन न दिया जाए और ऐसे वाहनों की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए। पुलिस का कहना है कि गलत नंबर प्लेट या नंबर प्लेट से छेड़छाड़ के कारण कई बार अपराध और दुर्घटनाओं में शामिल वाहनों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए आम लोगों से भी अपील की गई है कि संदिग्ध या बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button