जांजगीर-चांपा

भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा से सुमित प्रताप सिंह बने कोषाध्यक्ष, रवि पांडेय प्रवक्ता, शिव चमन ठाकुर जिला महामंत्री सहित कई नई नियुक्तियां

रिपोर्टर मयंक
जांजगीर-चांपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ में संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इस क्रम में जांजगीर-चांपा जिले से किसान मोर्चा के कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
घोषणा के अनुसार श्री सुमित प्रताप सिंह को किसान मोर्चा का कोषाध्यक्ष, श्री रवि पांडेय को प्रवक्ता, श्री मनीष सिंग्सर्वा, श्री आकाश यादव एवं श्री अनुराग तिवारी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। वहीं श्री शिव चमन ठाकुर को जिला महामंत्री (किसान मोर्चा) का दायित्व सौंपा गया है।

भाजपा नेतृत्व ने भरोसा जताया है कि नव नियुक्त पदाधिकारी किसानों के हित में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने और किसान मोर्चा की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्तियों के बाद जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button