सक्ती

भाजपा ने सक्ती जिले में संगठनात्मक नियुक्तियाँ कीं — जिला प्रभारी व तीनों विधानसभा प्रभारियों की घोषणा

लोकेशन – सक्ती

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर जिला और विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने के लिए जिला संगठन प्रभारी, सहप्रभारी और प्रत्येक विधानसभा के प्रभारी नियुक्त किए हैं।

सक्ति जिले के लिए घोषित नई नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं—

जिला संगठन प्रभारी – मनोज शर्मा

सक्ति विधानसभा प्रभारी – राजेंद्र सिंह राजपूत

जैजैपुर विधानसभा प्रभारी – प्रदीप नामदेव

चंद्रपुर विधानसभा प्रभारी – लोकेश कांवडीया

इन नियुक्तियों को भाजपा संगठन ने जिले और तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को गति देने और संगठनात्मक संरचना को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना है।

जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को पदभार सौंपे जाने पर बधाई दी है और उम्मीद जताई कि नए प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button