राष्ट्रीय

BMC में BJP का ही होगा नया मेयर, शिंदे गुट को नहीं मिलेगा पद

30 जनवरी को हो सकता है मेयर चुनाव
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में नए मेयर को लेकर तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार BMC का मेयर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ही होगा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को यह पद नहीं दिया जाएगा। मेयर चुनाव की संभावित तारीख 30 जनवरी बताई जा रही है।
हाल ही में हुए BMC चुनाव में कुल 227 सीटों में से BJP ने 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। हालांकि, पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, लेकिन इसके बावजूद BJP मेयर पद पर अपना दावा मजबूत मान रही है।
वहीं शिंदे गुट की शिवसेना इस फैसले से पूरी तरह सहज नजर नहीं आ रही है। चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद शिंदे गुट के नवनिर्वाचित 29 पार्षदों को एक होटल में ठहराया गया, जिसे विपक्ष ने “होटल पॉलिटिक्स” करार दिया है। शिंदे गुट का कहना है कि पार्षदों को संगठनात्मक मार्गदर्शन के लिए बुलाया गया था।
गौरतलब है कि BMC मेयर का चुनाव पार्षदों द्वारा किया जाता है और यह एक तय कानूनी प्रक्रिया के तहत होता है। नई परिषद के गठन के बाद आरक्षण लॉटरी के जरिए तय किया जाता है, जिसके बाद ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा संभव होती है।
राजनीतिक हलचल के बीच यह लगभग तय माना जा रहा है कि मुंबई को 30 जनवरी तक नया मेयर मिल जाएगा और इस बार BMC की कमान BJP के हाथों में होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button