जांजगीर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाई एनडीए की ऐतिहासिक जीत — मिठाई बांटी, फटाखे फोड़े

रिपोर्टर – दीपक यादव
स्थान – जांजगीर-चांपा
दिनांक – 14/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी, जिला जांजगीर-चांपा ने शुक्रवार को कचहरी चौक, जांजगीर में भव्य उत्सव मनाते हुए जनता और कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी में मिठाई वितरण किया और फटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने किया। बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और एनडीए सरकार की वापसी को लोकतंत्र और विकास की जीत बताया।
जश्न में शामिल प्रमुख नेताओं में पूर्व सांसद कमला पाटले, जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, रजनी साहू, आशुतोष गोस्वामी, अमर सुल्तानिया, रेखा गढ़वाल, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, अनिल शर्मा, विवेक सिंह, सुधीर झाझड़िया, शिव चमन ठाकुर, मोतीलाल डहरिया, अजित गढ़वाल, रितेश अग्रवाल, सुशील सिंह, पुष्पेंद्र निर्मलकर, प्रेम थवाईत, देव गढ़वाल, रितेश राठौर, सोनू यादव, हरि सोनवानी, सुनील शर्मा, राकेश रुपवानी, सतीश शर्मा, दिनेश राठौर, उमा सोनी, सविता तिवारी, गोलू दुबे, प्रदीप राठौर, लालू साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि बिहार की जनता ने एनडीए के विकास मॉडल पर विश्वास जताया है, और यह परिणाम आने वाले समय में पूरे देश में सकारात्मक राजनीतिक संदेश देगा।




