छत्तीसगढ़सक्ती

भाजपा का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026: सक्ती नगर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत सक्ती जिला भाजपा द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मंडलवार प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सक्ती विधानसभा के अंतर्गत नगर मंडल सक्ती में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में किया गया, जिसमें प्रदेश, जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक एवं वैचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सामाजिक दायित्वों तथा शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भाजपा ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर वंदेमातरम् के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूरे सभागार में भारत माता की जय के उद्घोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाया जा रहा है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने पार्टी के इतिहास एवं विकास पर भी प्रकाश डाला।


प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं ने मार्गदर्शन दिया। जिला प्रभारी मनोज शर्मा ने बूथ प्रबंधन, जिला मंत्री अरुण शर्मा ने सोशल मीडिया, एआई एवं नमो ऐप, परदेसी खूंटे ने कार्य विस्तार, गोपी सिंह ठाकुर ने वैचारिक अधिष्ठान, गगन जयपुरिया ने सरकार की उपलब्धियां तथा कीर्तन चंद्रा ने संगठन की कार्यपद्धति पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग साधना एवं स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अमन डालमिया ने किया, जबकि समापन सत्र में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, पीताम्बर पटेल, ओमप्रकाश देवांगन, भवानी तिवारी, प्रेम पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button