
ब्यूरो रिपोर्ट / लोकेशन-रायपुर
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया।
नामांकन से पहले लक्ष्मी वर्मा रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट के सभी मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
पुष्पांजलि के बाद लक्ष्मी वर्मा विधानसभा पहुंचीं और राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर लक्ष्मी वर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी और छत्तीसगढ़ की जनता के हित में पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगी।




