अकलतरा में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा का मिला प्रशिक्षण

रिपोर्टर :मयंक
लोकेशन :अकलतरा, जांजगीर-चांपा
अकलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा में किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग 28 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली से जोड़ना रहा।




इस दौरान कार्यकर्ताओं को अंत्योदय के सिद्धांत, पार्टी का इतिहास, कार्य विस्तार की रणनीति, सोशल मीडिया और आईटी के उपयोग, नमो ऐप, तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और समर्पण के विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।



उन्होंने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
दो दिवसीय इस प्रशिक्षण को कुल आठ सत्रों में पूरा किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में संतोष लहरें, रवि पांडेय, अमर सुल्तानिया, गुलाब सिंह चंदेल, राजेंद्र वैष्णव, आशुतोष गोस्वामी और नंद चौधरी ने अपने विचार साझा किए।


कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।




