छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

भाजयुमो चांपा मंडल को मिला नया नेतृत्व, आदर्श पाण्डेय बने महामंत्री

लोकेशन-चांपा, जांजगीर-चांपा / रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा

भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आदर्श पाण्डेय को भाजयुमो चांपा मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
दिनांक 23 फरवरी 2026 को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा की नवीन कार्यकारिणी सूची जारी की गई, जिसमें आदर्श पाण्डेय को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
सूची जारी होते ही चांपा नगर में युवाओं और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। आदर्श पाण्डेय के महामंत्री बनने पर युवाओं ने खुशी जताई और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद व्यक्त की।
अपनी नियुक्ति पर आदर्श पाण्डेय ने भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह एवं भाजपा चांपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार थवाईत सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजयुमो मंडल चांपा को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
इस नियुक्ति को संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और जमीनी स्तर पर कार्य को तेज करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button