जशपुर

छत्तीसगढ़ में धान माफियाओं का काला खेल बेनकाब! आधी रात पकड़ा गया अवैध धान का जखीरा, कमला राइस मिल का मामला

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन भले ही अंतिम चरणों में पहुंच चुका हो, लेकिन धान माफियाओं और कोचियों की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात कुमेकेला (रैरुमा खुर्द क्षेत्र) में हुई एक कार्रवाई ने जिले में सक्रिय एक बड़े अवैध धान सिंडिकेट की पोल खोलकर रख दी है।
रात के अंधेरे में अवैध धान परिवहन करते हुए एक बोलेरो पिकअप को रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़ी गई गाड़ी महिंद्रा बोलेरो पिकअप (क्रमांक CG04 NX 2987) में 80 बोरी धान लदा हुआ था, जिसे अवैध रूप से खपाने के लिए तमता की ओर ले जाया जा रहा था।
कमला राइस मिल से निकल रहा था अवैध माल? वहीं मौके पर जब प्रशासन और निगरानी टीम ने वाहन को रोका और चालक से पूछताछ की, तो ड्राइवर का बयान चौंकाने वाला निकला।
वाहन चालक अनूप चौहान (निवासी – कोयलार भद्रा/तमता) ने कैमरे के सामने साफ स्वीकार किया कि धान कमला राइस मिल से लोड किया गया था और इसे अवैध रूप से तमता ले जाया जा रहा था।
‘अंकित त्रिपाठी’ का नाम आया सामने
पूरे अवैध खेल का मास्टरमाइंड अंकित त्रिपाठी (तमता) बताया जा रहा है। ड्राइवर के मुताबिक वह सिर्फ एक मोहरा है।
उसने बताया कि—
“अंकित त्रिपाठी ही फोन लगाकर बताता है कि माल कहां ले जाना है। गाड़ी सूरेशपुर के कृपा की है, लेकिन माल की देखरेख और पूरी सेटिंग अंकित त्रिपाठी करता है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button